बलरामपुर: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को सख्ती से हटाया जा रहा है।

पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीमों ने इस क्षेत्र में 19 ऐसे अवैध निर्माणों को चिन्हित किया था। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद, 6 लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध निर्माणों को हटा लिया। वहीं, पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजगवां में सरकारी भूमि पर बने एक मदरसे और ईदगाह को भी उनके संचालकों ने स्वेच्छा से गिरा दिया है।

प्रशासन द्वारा जिले में 25 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को भी चिन्हित किया गया है, जिनमें से 23 को पहले ही सील कर दिया गया है। शेष 2 मदरसों को नोटिस जारी किया गया है। अब तक इस अभियान के तहत कुल 7 अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष मामलों में नोटिस जारी कर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अवैध निर्माणों की आड़ में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे किसी भी मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.