महराजगंज:रामलीला के फुलवारी मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठअधिवक्ता अभिजीत सिंह

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को रामलीला मंडल के कलाकारों ने मनमोहक फुलवारी मंचन प्रस्तुत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को रामलीला मंडल के कलाकारों ने मनमोहक फुलवारी मंचन प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और आनंद से सराबोर हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भगवान राम के जीवन को सर्व समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र का कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है। श्री सिंह ने रामलीला में भगवान राम के आदर्श चरित्र और उनके भाई भरत के निस्वार्थ प्रेम का उदाहरण देते हुए लोगों से इसे अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और भक्तिमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फुलवारी मंचन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और श्रद्धा का भाव जगा दिया, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.