महराजगंज:तेज रफ्तार मिट्टी से लदे डंपर का टायर फटने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई-बृजमनगंज मुख्य मार्ग पर बीती रात एक मिट्टी से लदा डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई-बृजमनगंज मुख्य मार्ग पर बीती रात एक मिट्टी से लदा डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टायर फटने के कारण डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

घटना रात के समय हुई, जिसके कारण सड़क पर अन्य वाहनों या लोगों की मौजूदगी नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस दुर्घटना में डम्पर चालक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.