महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के बरगदही वसंत नाथ वार्ड नंबर 9, लोहिया नगर में आज सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के बरगदही वसंत नाथ वार्ड नंबर 9, लोहिया नगर में आज सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सुदर्शन वर्मा के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे उनकी पत्नी, 55 वर्षीय सुनीता वर्मा, गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इस अग्निकांड में वर्मा परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य सभी सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए। दुखद बात यह है कि घर में बंधी उनकी दो गायें भी आग की लपटों में घिर गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग की लपटें और धुंआ देखा, तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर और उसमें मौजूद सामान पूरी तरह से जल चुका था।
फिलहाल आग लगने के निश्चित कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा सके। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























