महराजगंज के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का हुआ तबदला,वित्तीय अनियमितता का लगा आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद आज की सुर्खियों में है बताते चले की सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद आज की सुर्खियों में है बताते चले की सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है । उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। यह कठोर कार्रवाई महाकुंभ के लिए अस्थाई बस स्टैंड का निर्माण न कराने और स्वीकृत 10 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों के बाद की गई है।

शासन के निर्देश पर वाराणसी के उप परिवहन आयुक्त भीमसेन और गोरखपुर के आरटीओ की एक संयुक्त टीम ने महराजगंज स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। टीम ने कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में ही वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

जांच में यह पाया गया कि अस्थाई बस स्टैंड के निर्माण के लिए आवंटित 10 लाख रुपये की धनराशि का कोई उपयोग नहीं किया गया है। मौके पर बस स्टैंड के निर्माण से संबंधित कोई कार्य भी नहीं पाया गया। निरीक्षण टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में भी गड़बड़ियां मिली हैं, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका और बढ़ गई है।

इस कार्रवाई के बाद महराजगंज के एआरटीओ का प्रभार अब सिद्धार्थनगर से स्थानांतरित होकर आए एआरटीओ को सौंपा गया है। वर्तमान में कार्यालय में विस्तृत जांच जारी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अन्य विभागीय अधिकारियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस निलंबन और जांच से परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.