सिद्धार्थनगर:कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उद्योग व्यापार संगठन के नेतृत्व में निकाली गई आक्रोश रैली

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सिद्धार्थ नगर के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सिद्धार्थ नगर के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल व्यापारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि आतंकियों द्वारा निर्दोष भाइयों की हत्या की संगठन घोर निंदा करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि भारत को भी पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने की छूट मिलनी चाहिए।


इसके पश्चात, व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन के नगर अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, संरक्षक राणा प्रताप सिंह, जयप्रकाश अग्रहरी, नीरज श्रीवास्तव, करूणेश कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

“जैसे आतंकवादियों ने हमारे अपने भाइयों को मारा है, हम और हमारा संगठन इसकी घोर निंदा करते हैं। हम प्रधानमंत्री जी से कहना चाहते हैं कि हमको भी छूट दें, हम भी पाकिस्तान में घुसकर मारें।”

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.