सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव ,पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में आज एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ  संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव।ऐसा लगता है जैसे सिद्धार्थनगर जिले को किसी की नज़र लग गई हो। जिले में आज ही एक हत्या की घटना सामने आई थी कि शाम को एक और घटना ने हिलाकर रख दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24