महराजगंज:भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क,वाहनों की सघन जांच जारी

महराजगंज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीमों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सीमा के नो मैन्स लैंड से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पहचान पत्र मांगा जा रहा है और उनके वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं। नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज नवनीत नागर, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्य, बलवंत यादव, अनूप यादव और एसएसबी के सहायक कमांडेंट दिनेश चंद विश्वास सहित कई अन्य सुरक्षाकर्मी सीमा पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24