महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के शितलापुर गांव में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी ने एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के शितलापुर गांव में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी ने एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 153 पशुओं का उपचार किया गया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं।
कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार समवाय झुलनीपुर के कार्यक्षेत्र में लगाए गए इस शिविर का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) डॉ. सुशांत शहाजी पारेकर ने किया। शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच की और पशुपालकों को उनके स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी।
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सी. विवेक, मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) विकास, मुख्य आरक्षी (पशु चिकित्सा) विपिन कुमार फरतीयल समेत SSB के अन्य जवान और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
कमांडेंट ठाकुर ने कहा कि SSB सामाजिक कल्याण के लिए हमेशा तैयार है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर पशुओं के स्वास्थ्य और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होते हैं। शिविर में पशुपालकों ने SSB की इस पहल की सराहना की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















