महराजगंज:पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना ठूठीबारी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों, टॉप 10 अपराधियों की सूची, सीसीटीएनएस/आईजीआरएस पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस और आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों और प्रगति की भी विस्तृत जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में सतर्कता बढ़ गई है और पुलिस कर्मियों को अपने कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा समय-समय पर किए जा रहे इस प्रकार के निरीक्षणों का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.