सिद्धार्थनगर:पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पूर्व विधायक ने निकाली मौन यात्रा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ सिद्धार्थनगर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ सिद्धार्थनगर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस बर्बर घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय से लेकर डुमरियागंज मंदिर चौराहे तक एक मौन यात्रा निकाली।

इस मौन यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में कैंडल लिए प्रदर्शनकारियों नेआतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह हमला मानवता पर कलंक है और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और सरकार से पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने की मांग की।

मौन यात्रा के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एकजुट होकर इस बुराई से लड़ने का संकल्प लिया। डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर पहुंचकर मौन यात्रा समाप्त हुई, जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस घटना को लेकर सिद्धार्थनगर में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.