महराजगंज:पुरानी जीप का स्टीयरिंग अचानक हुआ फेल सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर दो युवक और एक महिला घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परतावल चौराहे की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक जीप सवारी गाड़ी ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना छातीराम बड़ा टोला के पास एनएच 730 पर हुई, जब एक पुरानी सवारी जीप अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग राजू कुमार (25 वर्ष), पुत्र सुरेश, निवासी मिश्रौली,सुनील (23 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश, निवासी मोहम्मदपुर,नूरजहां सिद्दीकी (35 वर्ष), पत्नी सबेर आलम, निवासी नारायणपुर – गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीप अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी और स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जीप सड़क किनारे स्थित एक टाइल्स व मार्बल की दुकान के बाहर रखे सामान में जा घुसी। गनीमत रही कि जीप में सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि एक महिला सवारी को मामूली चोटें आई हैं।

 

स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, राजू कुमार और सुनील की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, मौके पर यातायात को सामान्य कराया गया और अफरा-तफरी की स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने और खस्ताहाल वाहनों की सख्ती से जांच की जाए और सड़क पर यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.