महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बगल घायल मिला मासूम, इलाज के दौरान मौत जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो गांव स्थित टोला रामनगर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ढेसो गांव स्थित टोला रामनगर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 14 वर्षीय एक मासूम बालक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर में घायल अवस्था में मिला, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान जान मोहम्मद पुत्र शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जान मोहम्मद शाम को खेलते-खेलते अपने घर से बगल के घर में चला गया था, जिसके बाद वह वहां संदिग्ध रूप से घायल हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बगल के घरवालों ने इस घटना की कोई सूचना मृतक के परिजनों को नहीं दी।

काफी देर बाद जब जान मोहम्मद की मां ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो वह पड़ोसी के घर में गंभीर हालत में पड़ा मिला। बेटे की यह हालत देख मां चीख-चीख कर रोने लगी, जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजन घायल मासूम को बारात में खड़ी बोलेरो गाड़ी की मदद से सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हालत बिगड़ते देख उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही जान मोहम्मद ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.