महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शटरिंग का काम कर रहे 27 वर्षीय युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शटरिंग का काम कर रहे 27 वर्षीय युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजन बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं।
जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान राजकुमार साहनी पुत्र गिरधारी साहनी निवासी खानपुर, थाना घुघली के रूप में हुई है। वह गांव के ही दयानंद गुप्ता के मकान पर छत की शटरिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान राजकुमार अचानक खड़ा हुआ और उसका सिर मकान के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गया। राजकुमार छत पर ही गिर पड़ा। उसके शरीर के निचले हिस्से गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन तुरंत उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025


















