सिद्धार्थनगर में शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का आभूषण और नकदी बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को भानपुर मस्जिदिया गांव में चोरी की वारदात हुई थी, जिसकी शिकायत भवानीगंज थाने में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक केशव प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी रफीउल्लाह उर्फ कट्टा को सोनबरसा-परसा जमाल रोड स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुडवनियां गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए दो सफेद धातु के पायल, दो पीली धातु की कीलें और 1,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल महेंद्र चौहान, कांस्टेबल रामवीर यादव और कांस्टेबल रोशन राय भी शामिल थे। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.