Maharajganj News:करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा चंदा गुलरभार में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा चंदा गुलरभार में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 16 वर्षीय युवक अरबाज पुत्र युसूफ, ग्राम बहुआर कला निवासी, 11,000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। हादसा लगभग दोपहर करीब 2:00 बजे का बताया जा रहा है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, घटना गांव के पास उस समय हुई जब अरबाज किसी कार्य से बाहर निकला था और अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही युवक मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में युवक को निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

 


Voice Of News 24