महराजगंज: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी के लिए लेहड़ा मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महराजगंज

आगामी रामनवमी त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंदिर दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ा मंदिर में आगामी रामनवमी त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंदिर दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात रूट व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते करने का निर्देश दिया।

मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया, ताकि रामनवमी के दिन किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

इस निरीक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे और अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर आगामी त्योहार के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.