81.3 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 4 लाख रुपये

बुलंदशहर

बुलंदशहर: जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

स्वाट टीम देहात और थाना अहमदगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त के साथ एक शातिर अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख बताई जा रही है।

चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार, 4 और 5 जुलाई की दरमियानी रात अहमदगढ़ थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रहमापुर वाले गेट के पास बम्बे की पुलिया के समीप पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। जामा तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रजत श्रीवास्तव (पुत्र: कल्लू) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से ग्राम देवचरा, थाना भमोरा, जनपद बरेली का निवासी है, जो वर्तमान में तहारपुर रोड, दिलशाद गार्डन, नंद नगरी, शाहदरा (दिल्ली) में रह रहा था और वहीं से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

सराहनीय कार्य: इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विशम्बर दयाल ने किया। उनके साथ स्वाट टीम देहात और थाना पुलिस के जांबाज पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जनपद में नशे के सौदागरों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी

रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.