बुलंदशहर में BKU टिकैत की हुंकार, अमेठा में उमड़ा किसानों का हुजूम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम अमेठा में सोमवार को बड़ी जनसभा का आयोजन हुआ। बिजली कटौती और खाद बीज की कमी से परेशान किसानों का हुजूम सभा में उमड़ पड़ा। 

पंचायत में BKU टिकैत के पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली कटौती खत्म नहीं की गई और खाद बीज की किल्लत दूर नहीं हुई तो अनूपशहर क्षेत्र में बड़ी महापंचायत कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेंगर, ग्राम अमेठा ने किया। सभा का नेतृत्व सोनू प्रधान, जटपुरा ने संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट चौधरी अरब सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र पहलवान, गजेंद्र सिंह समेत चौधरी गौतम राजौरा, पंडित अर्पित शर्मा, पंडित अंकुर दरौर, मोनू दबका, हिमांशु अंबा, कपिल प्रधान वीरपुर, निशांत अमेठा, अजय अमेठा और मनवीर सिंह अमेठा भी उपस्थित रहे।

 

किसानों ने एक स्वर में कहा कि जब तक बिजली और खाद की समस्या का स्थाई हल नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.