महराजगंज:आखिरी जुम्मे की नमाज और ईद उल-फितर की नमाज को सकुशल से संपन्न कराने के थाना में बैठक

महराजगंज

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में आखिरी जुम्मे की नमाज और ईद उल-फितर की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज एक आवश्यक बैठक।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में आखिरी जुम्मे की नमाज और ईद उल-फितर की नमाज को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी संभ्रांत व्यक्तियों और मुस्लिम धर्म गुरुओं को एकत्रित किया गया।

बैठक के दौरान, थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आखिरी जुम्मे की नमाज (जिसे अलविदा की नमाज भी कहा जाता है) और आगामी ईद उल-फितर का त्यौहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति विशेष या समुदाय द्वारा अराजकता, अशांति और खलल डालने की कोशिश नहीं की जाए।

सभी धर्म गुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वे इस दिन को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों को जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न न हो।

इस बैठक में थाना प्रभारी ने कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर भी चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया।ईद और जुम्मे की नमाज को लेकर इस बैठक का उद्देश्य समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना था।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]