सिद्धार्थनगर :आनंदी बेन पटेल सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, का दौरा करेंगी आज

सिद्धार्थनगर

आनंदी बेन पटेल आज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का दौरा करेंगी। विश्वविद्यालय में उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, आनंदी बेन पटेल आज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का दौरा करेंगी। विश्वविद्यालय में उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्यपाल के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक, डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी स्टाफ के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की है। राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस विभाग दोनों की तरफ से समुचित व्यवस्था की गई है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]