महराजगंज
महराजगंज की ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अपराधी, अनिल साहनी उर्फ कोईल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज की ठूठीबारी पुलिस ने एक वांछित अपराधी, अनिल साहनी उर्फ कोईल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अनिल साहनी पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट, दंगा, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 मार्च को क्षेत्र में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
महराजगंज:हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी छात्राएं, अचानक बोलेरो का फट गया टायर, अनियंत्रित गाड़ी पलटी LIVE VIDEO, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखिये खौफनाक मंजर pic.twitter.com/94Rl0UFPIs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 4, 2025
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चन्दन नदी पुल के पास भरवलिया गांव से अनिल साहनी उर्फ कोईल को पकड़ा। अनिल (23) पर 26 फरवरी की रात करीब 12 बजे कस्बा ठूठीबारी में इशा मोबाइल केयर की दुकान में चोरी का आरोप है। उसके पास से चोरी के मोबाइल और थाना पुरन्दरपुर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
अनिल साहनी के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के दो मामले, दंगा और एससी-एसटी एक्ट का एक मामला, और आर्म्स एक्ट का एक मामला शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप-निरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मेहरुद्दीन, कॉन्स्टेबल निलेश पाण्डेय और कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार की टीम शामिल थी।























