सिद्धार्थनगर:प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा में वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा में वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और भारत माता वंदना का मंचन किया गया। इसके बाद कक्षा 2 और 3 के बच्चों ने “अरे द्वारपालों” गीत के माध्यम से कृष्ण-सुदामा मिलन का मनमोहक मंचन किया, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। बच्चों ने प्लास्टिक प्रतिबंध और शराब मुक्ति पर भी सुंदर नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की तैयारियों में विद्यालय की अध्यापिकाओं श्वेता रानी गर्ग, संगीता पाण्डेय और जया साहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं विद्यालय के अध्यापकों राजमणि, उमापति मिश्र और योगेश मणि ने कुशलतापूर्वक संभालीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अंजनी कुमार झा ने किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुलदीप पासवान, कदम संस्था से सिद्धार्थ त्रिवेदी और सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मीना, महिमा, साक्षी, नाजिया, प्रिया, मुजम्मिल, विकास और अन्नू आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए और अभिभावकों को जलपान कराया गया। प्रधानाध्यापिका जया साहनी ने अपने धन्यवाद भाषण में अभिभावकों से नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और अपने बच्चों को पूरी वर्दी में स्कूल भेजने का अनुरोध किया।

Voice Of News 24