लखनऊ पुस्तक मेला: किताबों में समाया आत्मिक उन्नति का ज्ञान

लखनऊ

रवीन्द्रालय चारबाग में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में किताबों की दुनिया में खो जाने का मौका पाठकों को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

रवीन्द्रालय चारबाग में आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में किताबों की दुनिया में खो जाने का मौका पाठकों को मिल रहा है। इस मेले में न केवल किताबें खरीदने का मौका है, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया जा सकता है।

मेले में धर्म-अध्यात्म से जुड़ी किताबों के स्टाल तो हैं ही, आध्यात्मिक प्रेरणा देने वाली किताबें करीब-करीब हर स्टाल पर हैं। गीता प्रेस गोरखपुर के स्टाल पर पुराणों से लेकर श्रीरामचरितमानस का विशिष्ट संस्करण है। योगदा सत्संग सोसायटी के स्टाल पर परमहंस योगानंद की योगी कथामृत, आत्म साक्षात्कार की यात्रा और मानसिक अशान्ति कारण एवं निवारण आदि पुस्तकें हैं।

मेले में रामकृष्ण मठ के स्टाल पर स्वामी रामकृष्ण परमहंस और युवाओं के प्रेरक स्वामी विवेकानंद का लोकप्रिय साहित्य है जो युवाओं को पसंद आ रहा है। स्टाल-16 पर प्रचुर मात्रा में कबीर साहित्य के अलावा अन्य आध्यात्मिक पुस्तकें हैं।

मेले में विलायत पब्लिकेशन के स्टाल पर इस्लामिक थाट्स, औरत का मरतबा, लाइफ स्टाइल जैसी अनेक किताबें अंग्रेजी, हिन्दी और उर्दू में 20 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं।

मेला मंच के प्रमुख कार्यक्रमों में शाम को रचनाकार महेंद्र भीष्म के सद्य प्रकाशित कथा संग्रह कोई नया नाम दो की जेठा आदि कहानियों की विवेचनात्मक चर्चा डा.रिंकी ने की। इसी क्रम में महेंद्र भीष्म के संचालन और अशोक चौधरी की अध्यक्षता में पं.बृजमोहन अवस्थी स्मृति कृति और कृतिकार कार्यक्रम चला।

मुख्य अतिथि डा.गुरु शेखर और संयोजक अनिल कुमार उपाध्याय के अलावा साहित्यकार दयानंद पांडेय, राष्ट्रवादी चिंतक डा.विद्या सागर उपाध्याय, साहित्यकार डा.सत्या सिंह ह्यूमन, केवल प्रसाद सत्यम, कवि आशीष कुलश्रेष्ठ, उपन्यासकार सुरभि सिंह और कवयित्री रेनू शुक्ला ने अपनी पुस्तक रचनाओं को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही साथ इन लेखकों की कृतियों पर अपनी समीक्षात्मक दृष्टि डा.रिंकी ने प्रस्तुत की।

ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन व लोकआंगन के संयोजन में चले नृत्य नाट्य संगीत समारोह में अपराजिता जज्बा जीत का ने नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से ज्योति किरण रतन, शिप्रा चंद्रा तथा अंजू यादव सम्मिलित रहे।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही छात्रा सोनम यादव को ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन की ओर से एक लैपटॉप प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रही छात्रा प्रिया सिंह को एक स्मार्ट फोन तथा तृतीय स्थान पर रही छात्रा श्रेया श्रीवास्तव को एक टेबलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर मेला मंच के संयोजक डा.अनिल कुमार उपाध्याय, डा.रिंकी व डा.गुरु शेखर उपस्थित रहे।

पुस्तकों के प्रति रुचि विषयक ओपन माइक सत्र चलाया तो डा.अनुपमा श्रीवास्तव ने रचनाकारों को सम्मानित भी किया। मेले में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को खरीदारी में कपड़े के थैला इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। यहां थैला वापस करने पर जमा राशि वापस भी की जा रही है और कपडे़ लाने पर थैला सिलकर भी दिया जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.