महराजगंज
महराजगंज में सुबह हुए घटनाक्रम में शामिल चार छात्राओं ने सफलता पूर्वक दिया परीक्षा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मंगलवार की सुबह बृजमनगंज क्षेत्र में पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र से महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में यूपी बोर्ड दसवीं के छात्राएं विज्ञान का परीक्षा देने जा रहीं थीं और परीक्षा केंद्र से कुछ ही दूरी पहले एक खौफनाक हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो में परीक्षा केंद्र पर जाते समय कुल 13 छात्राएं मौजूद थीं, जिसमें से तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई थी और चालक तथा 6 छात्राओं की हालत गंभीर हो गई जिन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शेष बचीं चार छात्राएं नेहा पुत्री गोविंद एवं नीलम पुत्री निर्मल यादव तथा पुष्पा पुत्री सेतु और प्रियंका पुत्री सुभाष गिरी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई। हालांकि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन छात्राओं को यहां पहुंचने में मामूली विलंब हुआ जरुर था लेकिन उच्च अधिकारियों की अनुमति से उनकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा दी गई है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























