सिद्धार्थनगर
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुघर्टना में छात्राओं ने क्या कुछ बताया? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज मंगलवार की सुबह पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र से एक बोलेरो में 13 छात्राएं महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास अचानक बोलेरो का टायर फट गया जिससे बोलेरो गाड़ी पलट गई और तीन छात्राओं की मौके पर मौत हो गई तथा अन्य घायल हुईं सभी घायलों को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी से सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में जब वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता द्वारा पहुंचकर घायल छात्राओं से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की गई तो घायल छात्राओं ने बोलेरो चालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। एक छात्रा के मना करने के बावजूद भी चालक ने गाड़ी को रफ्तार पकड़ाये रखा, खामियाजा भीषण सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























