महराजगंज : बृजमनगंज में बड़ी सड़क दुघर्टना का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी

महराजगंज

महराजगंज के बृजमनगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटनाक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मंगलवार की सुबह बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर में पेट्रोल पंप के पास हुईं भीषण सड़क दुघर्टना की जमीनी स्तर पर जांच-पड़ताल करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना घटनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र से बोलेरो में सवार होकर छात्राएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी में जा रही थीं और परीक्षा केंद्र से कुछ ही दूरी पर बोलेरो का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई जिसमें पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के चांदनी पटेल, प्रीती तथा गायत्री प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया और इस घटनाक्रम में अन्य घायलों को नजदीकी सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है तथा उनकी देख-रेख के लिए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी है और घायलों के बेहतर उपचार हेतु हर संभव प्रयास जारी हैं।

 

Voice Of News 24