बलरामपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर ,सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

बलरामपुर

तुलसीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कनिक राम पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

तुलसीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कनिक राम पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। यह हादसा तुलसीपुर-बलरामपुर मुख्य हाईवे पर ग्राम लौकहवा के पास हुआ।

घटना उस समय हुई जब कनिक राम अपनी बाइक से अपने घर उतरौला के रुस्तम नगर ग्राम से लौकहवा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में कनिक राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.