सिद्धार्थनगर:पॉलिटेक्निक छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडी से लटकता मिला शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा स्थित महा करूणिक तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पालीटेक्निक के हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा स्थित महा करूणिक तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पालीटेक्निक के हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दिव्या के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। रविवार को जब उसके सहपाठी छात्रा उसके कमरे में गई, तो उसने दिव्या को फंदे से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत वार्डन को सूचित किया और दिव्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की चचेरी बहन ने बताया कि दिव्या का एक लड़के अमित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 12 फरवरी को अमित ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से दिव्या काफी दुखी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।कॉलेज की वार्डन ने बताया कि वह निजी कार्यों में व्यस्त थीं और जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI

— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.