महराजगंज:निचलौल में दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर,ओड़वलिया के पास हुआ हादसा, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा ओड़वलिया के समीप आज सुबह लगभग 9:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा ओड़वलिया के समीप आज सुबह लगभग 9:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान कमला प्रसाद (55 वर्ष), पुत्र बेचन, निवासी बरगदवा बाजार (थाना बरगदवा) और नीरज साहनी (20 वर्ष), पुत्र श्रवण साहनी, निवासी नारायणपुर टिकुलहि (थाना कप्तानगंज) के रूप में हुई है।

 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अपनी गाड़ी से निचलौल सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.