बलरामपुर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को बलरामपुर में हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को बलरामपुर में हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रदीप कुमार को सौंपा।
महराजगंज में तेंदुआ की बेरहमी से पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्जhttps://t.co/z3Tb1j440z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 4, 2025
धरने में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पांडे, महामंत्री दुष्यंत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर, उप मंत्री अवधेश कुमार यादव, कोसा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय और ऑडिटर आरती शर्मा समेत शाहिद और अन्य तमाम लेखपाल मौजूद थे।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
लेखपाल संघ की ओर से पेश किए गए ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं, जिनमें मुख्य रूप से लेखपालों के वेतन में वृद्धि, उनके कार्य की सराहना, सेवा शर्तों में सुधार और उचित प्रशासनिक समर्थन की मांग की गई है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार से ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है और अपनी समस्याओं का समाधान जल्दी से जल्दी करने की अपील की है।
महराजगंज में तेंदुआ की बेरहमी से पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्जhttps://t.co/z3Tb1j440z
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 4, 2025

















