महराजगंज

महराजगंज जनपद के इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को स्थानीय वकीलों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले अधिवक्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है और इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकर्षित करते हुए अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और गरिमा की रक्षा की मांग की।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मंत्री सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में वकीलों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इस घटना के बाद से स्थानीय कचहरी और तहसील परिसर में यह मामला चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













