महराजगंज में तेंदुआ की बेरहमी से पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज

कोल्हुई (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना अंतर्गत क्षेत्र में ग्रामीणो ने एक तेंदुआ को मार-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना अंतर्गत क्षेत्र के मझौली गांव में तेंदुआ को देखते ही लोगों में खलबली मच गई चार लोगों पर हमला भी कर दिया जिससे लोगों ने मिलकर तेंदुए के उपर जमकर लाठियां बरसा दी और उसकी मौत हो गई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे गांव की मस्जिद में 4 ग्रामीण साजिद अली (51), नुरुल हुदा (40), हैदर (40) व एक अन्य ग्रामीण अलाव सेंक रहे थे, तभी वहां छत के रास्ते तेंदुआ आ गया। ये लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। तेंदुए के हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। जाल फेंक कर तेंदुए को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने तेंदुए के चारों पैर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। आपको बता दें कि मझौली गांव जंगल से सटा हुआ है। यहां आए दिन तेंदुआ गांव में घुस जाता है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है।
फिलहाल मौके पर ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया और वन विभाग की टीम ने कोल्हुई थाने पर कुल 12 नामजद पर मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.