महराजगंज : मांगलिक कार्यक्रम में गए परिजनों के घर चोरों ने बजाया चोरी का बिगुल, सोने, चांदी के सामान समेत नगदी लेकर हो गए फरार, पुलिसिया गश्त की खुल गई पोल

नौतनवा (महराजगंज) 

महराजगंज में चोरों की सोने पर सुहागा वाली चोरी का मामला सामने आने से परिजनों के उड़ गए होश। नगदी समेत जेवरात लेकर हो गए फरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज में ठंड जहां लोगो को ठिठूरने पर मजबूर कर दिया है वहीं इस ठंड और कोहरे ने चोरों के हौसलों में पंख लगा दिया है। लगातार महराजगंज से चोरी की घटना सामने आने से पुलिसिया कार्रवाई भी इस ठंड में ठिठुरती नजर आ रही है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड में चोरों ने एक घर में घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला और सोने, चांदी के जेवरात समेत नगदी के सामान समेट कर फरार हो।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस ने वहां पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

महराजगंज पुलिस प्रशासन सवाल के घेरे में

अब लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि रात में पुलिस गश्त करती है कि चोरों को इशारा करती है। क्योंकि रात्रि गश्त के बावजूद भी किसी घर में चोर घुसकर उसके घर को खंगाल कर जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं और पुलिस को कानों-कान भनक तक भी नहीं लगती हैं।
प्रत्येक दिन सोशल मीडिया के एक्स पर “महराजगंज पुलिस” नाम के एकाउंट पर तस्वीरों के साथ दिखाया जाता है कि इस थाने की पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए संबंधित क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा गश्त किया गया। लेकिन यह गश्त आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद होता है इस चोरी ने तो पूरी फायदेमंदी की तो पोल खोल कर रख दी है।

अब लोग तर्क लगा रहे हैं कि रात्रि गश्त में पुलिस लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने निकलती है कि फोटोशूट पर, क्योंकि पुलिसिया गश्त का प्रभाव तो किसी भी तरह से लोगों के लिए कारगर साबित तो हो नहीं रहा है तो इस गश्त का मतलब क्या है?
फिलहाल इस चोरी की घटना को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं और उन्ही सवालों की जवाबदेही में पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अब देखना यह है कि पुलिस कब-तक चोरों को अपने चंगुल में फंसाकर सबक सिखाती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.