महराजगंज : सोनौली नगर पालिका वसूली के दौरान वाहन चालक के उपर दबंगों ने बरसाया तमाचो का कहर, रोते-बिलखते चालक ने बताई दबंगों के दबंगई की कहानी, विडियो हो गया वायरल

सोनौली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सोनौली नगर पालिका वसूली के दौरान गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक पैसा देने में कोताही कर रहा था तो दबंगों ने उसकी जमकर पीटाई कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सोनौली नगर पालिका में वाहन चालक से वसूली के दौरान ई रिक्शा चालक की हुई पिटाई,घटना का जिक्र कर फफक-फफककर रोने लगा ई रिक्शा चालक,दहशत ऐसी गाड़ी में बैठे यात्री तक नहीं कर सके मदद। चालक को मार खाता देख सहम गए यात्री ,मूकदर्शक बने देखते रहे राहगीर।

गरीब ई रिक्शा चालक ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि साहब गाड़ी चलाकर परिवार का जीवन यापन करता हु इनकी शिकायत अगर पुलिस में करूंगा तो यह हमारी गाड़ी सड़क पर नहीं चलने देंगे। परिवार के भरण पोषण के लिए बहुत कुछ सहना पड़ता है। हालांकि ऐसी घटनाएं कब तक होती रहेंगी और महराजगंज जिला प्रशाशन इस पर क्या कार्यवाही करेगा बड़ा सवाल बना है। यूपी पुलिस लोगों को सुरक्षा की सौ प्रतिशत गारंटी देने वाला इस पर क्या कदम उठाएगा इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है।
चालक ने बताया कि नगर पालिका वसूली करने वालो से हमने कहा कि मैं अभी यात्री को स्टेशन पहुंचाने ले जा रहा हूं और लौटते समय मैं वसूली की कीमत चूका दूंगा, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी और मेरे उपर तमाचों का कहर बरसाते गए जिसके प्रत्यक्षदर्शी रिक्शा में सवार चालक है, जिनके सामने उन दबंगों ने मुझे मारा-पीटा है।
फिलहाल यह मामला सुर्खियों में बन गया है और सभी की निगाहें पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.