स्पोर्ट्स डेस्क
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। इस मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1 था, जिसमें उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हुए। सैम कोंस्टास 7 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।
दिन के अंत में एक दिलचस्प घटना घटी जब जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर्स ने दिन का खेल समाप्त कर दिया।
भारतीय पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26, शुभमन गिल ने 20 और विराट कोहली ने 17 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को 3, पैट कमिंस को 2 और नाथन लायन को 1 विकेट मिला।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इस मैच में रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। वह दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर नाबाद हैं।
सिडनी टेस्ट के लिए दोनों टीमें
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।
महराजगंज : बेटियों का जन्म वरदान या अभिशाप, हर एक मुख दूसरे मुख से पूछ रहा सवाल, क्योंकि पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आते ही मच गई खलबली,https://t.co/xLuUUDElEX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 3, 2025























