सिद्धार्थनगर:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगद के साथ लाखों की सामान जलकर राख

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंदिर चौराहे पर स्थित भाटिया राजपूत मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंदिर चौराहे पर स्थित भाटिया राजपूत मेडिकल स्टोर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये की दवाइयाँ जलकर राख हो गईं, साथ ही नगदी भी नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिस पर स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुँचती, तो आग को और अधिक फैलने से रोका जा सकता था।

हालाँकि, स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान से व्यवसायिक तौर पर नुकसान हुआ है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.