सिद्धार्थनगर: पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच अर्न्तजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच अर्न्तजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इन चोरों के कब्जे से तीन देशी तमंचे, छह जिन्दा कारतूस, चोरी के भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात, 30,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन समेत चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने और पहले हुई चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस और संबंधित थानों की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने चिल्हिया थाना और मोहाना थाना पुलिस के साथ मिलकर ग्राम गौरा वर्डपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

 

चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन गौरा बाजार की ओर से तेजी से आते हुए देखा गया, जिस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें बैठे पांच संदिग्ध व्यक्तियों से भारी मात्रा में चोरी के माल के साथ-साथ तीन देशी तमंचे, छह जिन्दा कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 30,000 रुपये नकद और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम बस्ठा, सेमरियावा, चिल्हिया और मोहाना थाना क्षेत्र के युसुफपुर कस्बे की ज्वेलरी दुकानों में हुई नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए चोरों में से तीन बहराइच के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं।सभी आरोपियों को समस्त वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.