जौनपुर

जौनपुर 29 अक्टूबर जिले में संभावित भारी बारिश और वज्रपात के खतरे को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर 29 अक्टूबर जिले में संभावित भारी बारिश और वज्रपात के खतरे को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी संबंधित विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जौनपुर से 29 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंचलिक केंद्र लखनऊ की एडवाइजरी और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है।
नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों पर लागू होगा: आदेश के मुताबिक, जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा: विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई भले ही बंद रहेगी, लेकिन शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। आदेश में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026












