महराजगंज से हृदय विदारक घटनाक्रम, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

फरेंदा

जनपद महाराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र के मथुरा नगर स्थित एमपी पब्लिक स्कूल के सामने एक सड़क दुर्घटना घटी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद महाराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र के मथुरा नगर स्थित एमपी पब्लिक स्कूल के सामने एक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अचानक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक यादव पुत्र विजय नाथ यादव के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.