महराजगंज: पिपरा खादर गांव में देर रात दिखाई दिया तेंदुआ,लोगों में मचा हड़कंप

महराजगंज 

भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे सिवान में तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे सिवान में तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। यह घटना देखकर आसपास के गांवों के लोग सहम गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पिपरा खादर गांव के प्रधान मनोज निषाद ने बताया कि रात के समय कुछ लोग नहर पर टहलने गए थे, तभी सिवान में तेंदुआ दिखाई दिया। जैसे ही टॉर्च जलाया गया, तेंदुआ ने गुर्राकर प्रतिक्रिया दी। इस पर सबसे पहले पुलिस को सूचित किया गया और थोड़ी ही देर में गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। रेंजर परतावल विजय कुमार मौर्य ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से अपील की कि वे अकेले बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि तेंदुए के कोई पदचिह्न भी नहीं मिले, और अनुमान है कि वह शोरगुल के कारण आसपास से कहीं और चला गया होगा। रेंजर ने यह भी बताया कि सुबह फिर से उसकी तलाश की जाएगी और वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।इस घटना के बाद से गांव के लोग काफी चिंतित हैं, लेकिन वन विभाग और पुलिस की टीम स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.