इण्डो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

इण्डो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
सशस्त्र सीमा बल की 21वीं बटालियन के जवानों ने जब एक मोटरसाइकिल चालक को रोका और उसकी सघन जांच की, तो युवक के पास से नशीली चरस की बड़ी खेप बरामद हुई। युवक के पास मिले पैकेट में चरस पाई गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।
गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम ज्ञान मान हरिजन बताया गया है, जो नेपाल का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से चरस की खेप लेकर भारत में किसी व्यक्ति को देने जा रहा था।
इस पूरे मामले की जांच रुपईडीहा पुलिस कर रही है। एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई भारतीय सीमा सुरक्षा और नशे की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना बरगदवा और BOP बरगदवा का किया निरीक्षणhttps://t.co/jX2sUMODqP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 30, 2024

















