बृजमनगंज:आलमाइटी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बृजमनगंज (महराजगंज)

आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले उन्हें खेल के नियमों की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित करता है, और यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, शूटिंग, बैडमिंटन, चेस, जलेबी कूद, स्पून रेस, पोटैटो रेस, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

  • शूटिंग में कक्षा 9 की हिना मन्नान ने पहले प्रयास में ही लक्ष्य को भेदकर सबको अचंभित कर दिया।
  • शतरंज के बालिका वर्ग में अदिति निशाद ने हर्षिता सिंह को, और बालक वर्ग में संदीप चौहान ने विकास को हराया।
  • बैडमिंटन में कक्षा 12 (सीनियर वर्ग) और कक्षा 6 (जूनियर वर्ग) की टीम विजयी रही।
  • खो-खो में कक्षा 6 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
  • 100 मीटर रेस में आसिफ आलम, 400 मीटर रेस में आदित्य चौरसिया, और 800 मीटर रेस में मोहम्मद आमिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर ईश्वर चन्द चौरसिया, दुर्गेश यादव, शबी अहमद, अंगद प्रसाद, मोहम्मद फारूक सिद्दीकी, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, अखिलेश कुमार यादव, श्रवण कुमार वर्मा, प्रेमशंकर चौहान, अमित यादव, बृजभान यादव, अभिषेक कुमार, राजीव चौरसिया, राकेश सहानी और अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.