अड्डा बाजार : बिजली शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बेजुबान पशु जलकर खाक

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित अड्डा बाजार में आज शाम को बिजली शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र स्थित अड्डा बाजार में आज शाम को बिजली शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग में झोपड़ी में बंधे तीन बेजुबान पशु जलकर खाक हो गए। बताते चले की आग से रामसुभग का घर भी पूरी तरह से जल गया।

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह घटना बिजली सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। इस घटना में रामसुभग भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया।

 

विधायक का आश्वासन

घटना के बाद विधायक नौतनवां से बात किया गया तो उन्होंने पीड़ित परिवार को प्राथमिक सहायता प्रदान और आला अधिकारियों से जल्द से जल्द घटना की जांच करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और व्यापारी समुदाय के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में हाथ बंटाया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।संतोष कुमार अग्रहरि व्यापार मंडल अध्यक्ष, पंकज तिवारी, ग्राम प्रधान प्र. लुटावन सिंह आदि लोग पहुंचे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.