सिद्धार्थनगर:खेसरहा में बाप-बेटे में बड़ा विवाद, घायल पिता की मौत

Voice Of News 24
30 Dec 2024 12:46 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहा क्षेत्र स्थित ग्राम कोठिया पाण्डेय में एक मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम कोठिया पाण्डेय में एक मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल लोधी व्यक्ति को उनके पुत्र आत्मा राम लोधी से मारपीट हो गयी. जिसमे बाबू लाल लोधी गंभीर रूप से घायल हो गये, घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा लाया गया .जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। हालांकि, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बाबूलाल लोधी की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने घटना के संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिवार के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.