मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की 333 रन की बढ़त,9 विकेट पर बनाये 228 रन

Voice Of News 24

29 Dec 2024 16:19 PM

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन बेहद रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 333 रनों की बढ़त ले ली है, और भारत को अभी तक ऑस्ट्रेलिया का 10वां विकेट नहीं मिला है। भारत के लिए यह टेस्ट मैच इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसे जीतने पर भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी।

 

 

मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त 333 रन पहुंच गई है।

टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारतीय गेंदबाजों ने 173 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरा दिए थे। नाथ लायन (41) और स्कॉट बोलैंड (10) ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। दोनों नाबाद हैं। इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए और कप्तान पैट कमिंस ने 41 रन की पारी खेली।

जसप्रीत बुमराह ने 4 और मो. सिराज ने 3 विकेट लिए। फील्डिंग में भारतीय टीम ने गलतियां कीं। यशस्वी जायसवाल ने 3 कैच छोड़े।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.