सिद्धार्थनगर सड़क हादसा 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, 1 युवक की दर्दनाक

Voice Of News 24

29 Dec 2024 15:25 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ के ढेबरूआ थाना क्षेत्र में एनएच-730 बढ़नी पचपेडवा रोड पर स्थित घुरूआर मोड़ के पास दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ के ढेबरूआ थाना क्षेत्र में एनएच-730 बढ़नी पचपेडवा रोड पर स्थित घुरूआर मोड़ के पास दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। इस हादसे में खजुरिया गर्वी गांव निवासी राम गोपाल (35) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब राम गोपाल, वीरेन्दर (32) और विरेश चौरसिया (28) एक ही बाइक पर सवार होकर बढ़नी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक घुरूआर मोड़ के पास पहुंची, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही खुरहुरिया गांव के निवासी मोहम्मद रफीक (42) की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में सभी चार लोग घायल हो गए।

बताते चले घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। जाहां डाक्टरों ने खजुरिया गांव निवासी राम गोपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के संबंध में कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.