महराजगंज: शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में लगी आग

Voice Of News 24 

28 Dec 2024 15:08 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला जनकपुर में बीती रात एक रिहायशी मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला जनकपुर में बीती रात एक रिहायशी मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए।

इस घटना के दौरान गोशाला में बंधी गाय और बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए। गाय तो किसी तरह बच गई, लेकिन दुर्भाग्यवश बछड़ा पूरी तरह से जलकर मौत के मुंह में चला गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी जीवन-यापन की कई महत्वपूर्ण चीजें खो दी हैं, और अब वे प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं.

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.