पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Voice Of News 24 

28 Dec 2024 14:10 PM

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेता शामिल. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान देश के कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य बड़े नेता शामिल थे।

डॉ. मनमोहन सिंह, जिनका निधन 26 दिसंबर को हुआ था, भारतीय राजनीति के एक प्रतिष्ठित और सम्मानित नेता थे। उनका योगदान भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण था, और उन्हें उनकी नीतियों और दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.