उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के बीच सिद्धार्थनगर समेत 44 जिलों में बारिश का अलर्ट,जानें मौसम का हाल

Voice Of News 24 

28  Dec 2024 12:10 PM

ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को हुई तेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में दिनभर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को हुई तेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में दिनभर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा और आसपास के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और प्रदेश के 44 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। विशेष रूप से, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा और ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में भी तड़के से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

रविवार और सोमवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इस दौरान कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। इन दिनों न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी 2-5 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है।यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संतकबीर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाज़ीपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बारिश और मेघगर्जन गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है. आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कांशीरामनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा. गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान हैं.

 

Voice of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.